Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट का वार्षिक उत्सव श्याम बाबा का शुकराना 15 नवम्बर को

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट द्वारा प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल ने बताया कि ट्रस्ट हर वर्ष की भाँति इस बार भी अपना वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप में मनाने जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी दी कि यह उत्सव 15 नवम्बर 2025 (शनिवार) को शाम 7 बजे से घंटाघर रामलीला मैदान, गाजियाबाद में आयोजित होगा। कार्यक्रम में महंत नारायण गिरी, महंत गिरीशानंद, महंत मछंदर पुरी तथा सुरेश चंद्र गुप्ता (पहाड़गंज, दिल्ली) का विशेष सानिध्य रहेगा।

मुख्य आकर्षण के रूप में श्याम बाबा का शुकराना भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें विश्वविख्यात भजन गायिका साध्वी पूर्णिमा जी (पूनम दीदी) अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगी। उनके साथ मोना मेहता (फतेहाबाद), सुशील गौतम (दिल्ली) और संदीप मस्ताना (कानपुर) भी प्रस्तुति देंगे।

संस्था ने बताया कि कोलकाता के कारीगरों द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। बाबा का विशेष स्वरूप दुर्लभ पुष्पों से सुसज्जित होगा। कार्यक्रम में 56 भोग, इत्र वर्षा और सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

महामंत्री पुलकित सिंघल ने बताया कि 14 नवम्बर को शाम 6:30 बजे से बाबा श्याम की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन भी इसी स्थल पर होगा। प्रेस वार्ता में प्रवीण गुप्ता, संतराम यादव, नवनीत अग्रवाल, के.के. स्वामी, अजय शर्मा, अश्विनी खूंगर, अनिल चौधरी, रविंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा और अतुल मित्तल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।