Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आईएमए गाजियाबाद द्वारा एमएमएच बालिका महाविद्यालय में सोशल अवेयरनेस कैंप आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) गाजियाबाद द्वारा सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत एमएमएच बालिका महाविद्यालय में एकदिवसीय सोशल अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना और किशोरावस्था से जुड़ी शारीरिक व मानसिक समस्याओं की जानकारी प्रदान करना था।

कैंप में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अरुणा अग्रवाल (गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. दीप्ति सक्सेना और डॉ. इशा अग्रवाल (त्वचा रोग विशेषज्ञ) ने छात्राओं को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. अरुणा अग्रवाल ने व्यस्क अवस्था में होने वाले अनियमित मासिक धर्म, पीसीओएस (Polycystic Ovary Syndrome) तथा हार्मोनल असंतुलन से उत्पन्न समस्याओं के कारण और बचाव के उपाय बताए।

त्वचा रोग विशेषज्ञों ने वयस्क अवस्था में मुहांसे, बाल झड़ना, डैंड्रफ जैसी आम समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी रोकथाम और सही देखभाल के उपाय समझाए। इसके साथ ही छात्राओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और पोषणयुक्त भोजन के महत्व से भी अवगत कराया गया।

कैंप में सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और काउंसलर कविता त्यागी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। लगभग 200 छात्राओं ने इस जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

आईएमए गाजियाबाद द्वारा आयोजित यह पहल किशोरियों के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।