Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भोजपुरी स्टार पवन सिंह संग बिहार चुनावी मैदान में उतरे यूपी के मंत्री नरेंद्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

मधुबन (बिहार)/लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राणा रणधीर सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मंच साझा करते नजर आए। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी दयाल में हुई इस सभा में भारी भीड़ उमड़ी।

जनसभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वास रखती है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

वहीं मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि बिहार में जनता बदलाव के मूड में है और अब “कमल खिलने” से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि जंगलराज खत्म कर सुशासन और विकास की नई राह केवल भाजपा ही दे सकती है।

योगी सरकार के मॉडल का हवाला देते हुए कश्यप ने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में अपराधियों की कमर टूटी है, वैसे ही बिहार में भी निर्णायक शासन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं और जनता अब परिवारवाद व जातिवाद से ऊपर उठकर विकास को चुन रही है। सभा स्थल पर जनसैलाब ने भाजपा प्रत्याशी राणा रणधीर सिंह के पक्ष में जोशपूर्ण माहौल बना दिया।