Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ठंड की शुरुआत से पहले निगम ने शुरू कराया रैन बसेरों का मरम्मत कार्य

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, ठंड के मौसम की आहट के साथ ही नगर निगम ने निराश्रितों के लिए रैन बसेरों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी स्थाई और अस्थाई रैन बसेरों की मरम्मत, सफाई, रंगाई-पुताई, लाइट व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं समय पर पूरी की जाएं ताकि जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।

मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सर्दी की शुरुआत के साथ रैन बसेरों के सुधार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। पेयजल, मोबाइल शौचालय, लाइटिंग और बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अधिकांश स्थलों पर कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। निगम की टीमें निराश्रितों को खुले में न सोने और रैन बसेरों में आश्रय लेने की अपील कर रही हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम सीमा में करीब 15 स्थाई और अस्थाई रैन बसेरे संचालित हैं, जिनमें अधिकांश तैयार हो चुके हैं। इनमें प्रमुख स्थान हैं— सिटी जोन के मालीवाड़ा चौक, लाल क्वार्टर, पुराना बस अड्डा, रेड मॉल के पीछे, कोतवाली के सामने; कवि नगर जोन के नसीरपुर फाटक, रेलवे स्टेशन के पास; वसुंधरा जोन के पैसिफिक मॉल व कौशांबी सेंटर; मोहन नगर जोन के लाजपत नगर, डीएलएफ कॉलोनी, साहिबाबाद रेलवे रोड; तथा विजयनगर जोन के मिर्जापुर डबल टंकी व कुटी मंदिर वार्ड 55।

नगर निगम का लक्ष्य है कि सभी रैन बसेरे समय से तैयार कर ठंड से बचाव हेतु निराश्रितों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक आश्रय उपलब्ध कराया जाए।