Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रोफेशनल गणों का समागम सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मॉर्डन लॉ कॉलेज, मोहन नगर में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्रोफेशनल एवं प्रबुद्ध वर्ग का समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कॉर्पोरेट व प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह (प्रदेश महामंत्री, भाजपा) ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आत्मविश्वास और स्वाभिमान का प्रतीक है।” उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” का संकल्प दिलाते हुए स्थानीय उत्पादों के उपयोग पर बल दिया।

संजय कश्यप (प्रदेश सह संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ) ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और प्रोफेशनलों के सहयोग से ही आत्मनिर्भरता को व्यवहार में लाया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मयंक गोयल (महानगर अध्यक्ष) ने करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत को जन-आंदोलन बनाना संगठन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्यमों और युवा स्टार्टअप को बढ़ावा देना भविष्य की आर्थिक मजबूती की दिशा है।

इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, सचिन डेढ़ा, पंकज भारद्वाज, वेद प्रकाश, सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान, विपिन चौधरी, साक्षी नारंग सहित अनेक प्रोफेशनल, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद दुआ ने किया।