Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विवाह योग्य जाट युवक-युवती 12वां परिचय सम्मेलन: तैयारी बैठक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, विवाह योग्य जाट युवक-युवती 12वें परिचय सम्मेलन को सफल व व्यवस्थित रूप से आयोजित करने हेतु जाट समाज की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आर.डी.सी स्थित जाट समाज कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी और अध्यक्ष अरुण चौधरी (भुल्लन) ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 12वां परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक गोल्डन कैसल पार्टी लॉन, बी-30, साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया, साहिबाबाद में आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि इस सम्मेलन में गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर व आसपास के जिलों के विवाह योग्य युवक-युवती और उनके अभिभावक प्रतिभाग करेंगे, ताकि समाजिक दायरे में उपयोगी व गुणवत्तापूर्ण परिचय स्थापित हो सके।

संरक्षक चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि यह सम्मेलन समाज में वैवाहिक परिचय हेतु एक गरिमामय मंच प्रदान करता है। उद्देश्य योग्य परिवारों को जोड़कर सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। अध्यक्ष अरुण चौधरी (भुल्लन) ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं, सभी परिवार समय पर पंजीकरण करवाएं।

मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि समाज में वैवाहिक परिचय में पारदर्शिता, सम्मान और सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह सम्मेलन सामाजिक बंधनों को मजबूत बनाने का माध्यम बनेगा।

बैठक में अमरजीत सिंह बिड्डी, अरुण चौधरी (भुल्लन), धर्मेंद्र चौधरी, अरविंद बालियन, प्रदीप चौधरी, जगबीर चौधरी, दीपक चौधरी, एस.एस. खोखर, हिमांशु तेवतिया, डी.के. चौधरी, जयप्रकाश, श्याम सिंह, करुणा चौधरी, डॉ. मोना चौधरी, सुमन चौधरी, राखी चौधरी, डॉ. रणवीर सिंह, विनोद फौजी, अजब सिंह, गुड्डू चौधरी सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।