यूपी – लखनऊ, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान वाल्मीकि ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से बाराबंकी, झांसी और उन्नाव के प्रवास पर हैं। इस दौरान वे संगठन की मंडलवार समीक्षा बैठकों का संचालन कर रहे हैं। चौहान ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करने के उद्देश्य से महासभा विशेष कार्यक्रम की तैयारी कर रही है। उन्होंने सभी समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की।

चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा देश का सबसे बड़ा वाल्मीकि संगठन है, जो 24 प्रांतों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश में संगठन की बागडोर उनके हाथ में है और राज्य के 75 में से 62 जिलों में संगठन सक्रिय है। उन्होंने बताया कि 1986 में महासभा की स्थापना समाज को दिशा देने के उद्देश्य से की गई थी। डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस और राजनीतिक पदों पर कार्यरत लोग भी इस संगठन से जुड़े हैं।
प्रदीप चौहान ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से वे महासभा का नेतृत्व कर रहे हैं और समाज को सशक्त व संगठित करने का कार्य निरंतर जारी है। आज वे झांसी में मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।







