यूपी – गाजियाबाद अंबेडकर रोड स्थित समाजसेवी अजय चोपड़ा के प्रतिष्ठान पर 108 बाल ब्रह्मचारी मिशन निर्धन निकेतन हरिद्वार आश्रम के महन्त ऋषि रामकिशन महाराज का किया गया भव्य स्वागत।
महंत ऋषि राम किशन महाराज ने प्रसिद्ध समाजसेवी अजय चोपड़ा के अंबेडकर रोड स्थित प्रतिष्ठान पर आकर उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने इस वर्ष अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर व्यापारी परमजीत सिंह, आशीष बत्रा, रविंदर सिसोदिया, अमित, नितिन, राजेश चड्डा, धीरज संदीप भंडारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने फूल मालाओं और शाल भेंट कर महाराज जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
