यूपी – गाजियाबाद 17जून को पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते जनपद में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई । जिले के किसी भी हिस्से से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सुबह से ही जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी मुनिराज जी पूरे लाव लश्कर के साथ जिले में गश्त करते दिखे।
दोनों अधिकारियों ने संवेदनशील ही नहीं अन्य मुस्लिम बाहुल्य इलाको में घूम घूम कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इस दौरान कैला भट्टे में सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह ने भी समाजसेवियों से संपर्क कर अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की।
