प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त चिकित्सालय में लगवाई ठंडे पानी की मशीन

यूपी – गाजियाबाद प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने संजय नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के प्रांगण में गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की मशीन लगाई गई। मशीन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवतोष शंखधर के कर कमलों से नारियल तोड़ फीता काट कर कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवतोष शंखधर ने कहा मैं प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन की सराहना करता हूं जिन्होंने समाजसेवी धर्मेंद्र अग्रवाल संरक्षक प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से यह सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि यह प्रेरणा मुझे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवतोष शंखधर जी से मिली जो यह कार्य पूर्ण होने जा रहा है मैं संस्था की ओर से आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगे भी जहां संस्था की आवश्यकता होगी वह पूर्ण करने में अपने कदम आगे ही रखेंगे।
इस अवसर पर डॉ आर डी यादव परमार्थ सेवा ट्रस्ट के संयोजक वीके अग्रवाल डॉ एके जैन डॉक्टर नूर मोहम्मद डॉक्टर एस निशा डॉ विनीत कुमार शर्मा डॉक्टर संजय कुशवाहा डॉक्टर चंद्रशेखर जितेंद्र भटनागर आदि मौजूद रहे।