Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नेहरू वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुआ जर्मन नाटक ‘ब्रिज ऑफ लाइट’

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार, 8 नवंबर 2025 को जर्मन नाटक ‘ब्रिज ऑफ लाइट’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा आठ के लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण जर्मन भाषा में मंचित नाटक रहा, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा और भाषाई दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एन्या सीरिएक्स, डिप्युटी हेड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, अपने पति के साथ उपस्थित रहीं। जर्मनी में जन्मीं एन्या सीरिएक्स कई देशों की विदेश नीति में विशेषज्ञता रखती हैं। विद्यालय की एग्जीक्यूटिव हेड सुसन होम्स ने स्वागत भाषण में छात्रों की लगन और धैर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विदेशी भाषाओं के प्रति छात्रों के आत्मविश्वास और रुचि को बढ़ाते हैं तथा उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारते हैं।

समारोह की शुरुआत में छात्रों ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें सत्र 2025–26 की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। नाटक के माध्यम से छात्रों ने भारत और जर्मनी की संस्कृतियों के संगम को दर्शाते हुए यह संदेश दिया कि दुनिया की विविध संस्कृतियाँ मानवता को जोड़ने वाला पुल हैं, जो एकता की सच्ची पहचान बन सकती हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अरुणाभ सिंह ने छात्रों के अभिनय और नृत्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की भागीदारी बच्चों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अंत में जूनियर स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम गैरोला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्रों की टीम भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर भाषा रचनात्मकता और वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करती है तथा सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है।