Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने मतदाता सत्यापन अभियान को दी गति, वार्ड अध्यक्षों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के तत्वावधान में मुरादनगर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सत्यापन अभियान के तहत पोलिंग बूथ कांग्रेस अध्यक्षों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करें। विशेष रूप से 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में जोड़े जाने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं या संशोधन की आवश्यकता है, उनके नाम पीएल-2 एजेंटों के माध्यम से सही कराए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को सुदृढ़ करने और मतदाता जोड़ने के अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त त्यागी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, जिला महासचिव विनोद शर्मा, विश्वदीप त्यागी, सदा इलाही, अलीमुद्दीन कसर, जिला सचिव लोकेन्द्र विश्वकर्मा, चांद सिंह प्रधान एवं पीसीसी सदस्य राजवीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं समाचार प्रेषण मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने किया।