Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर में अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा 50 विद्यार्थियों को एलसीडी राइटिंग टैबलेट वितरित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 7 नवम्बर 2025 कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर, विकास क्षेत्र रजापुर में अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से एलसीडी पैनल कलरफुल राइटिंग टैबलेट वितरित किए गए।

कॉलेज की ओर से डॉ. अवधेश गुप्ता, डॉ. आशीष दीक्षित और मृदुल जैन ने टैबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साधनों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में कॉलेज की ओर से विद्यालय को एक मोमेंटो भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर ग्राम की ओर से अमन पहलवान, गुङङू यादव और प्रधान प्रतिनिधि कर्मवीर यादव उपस्थित रहे। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक उमाशंकर यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस पहल से बच्चों की शिक्षा में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी।

मंच का संचालन डॉ. प्रवीण कुमार ने किया। कार्यक्रम में अध्यापक सुनीता रानी, सरला रसानिया, राकेश प्रसाद, दीपक तायल और वीरेंद्र सिंह त्यागी ने सहयोग दिया।
टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छवि, शिवानी, दिव्या, दक्ष, माही, तन्वी, नैना, साक्षी, वासु, निधि, कनीका, कार्तिक, निशांत, आयुष, प्रज्ञा, अरनव, पुनीत, अलवीरा, परी, गुनगुन, गुंजन, वंश, काजल, राधिका, आफिया, खुशी, चांदनी, अंजना, अभय, कनक, मानसी, आरीश, निहाल, तुषार, अनमोल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।