Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

लर्निंग टेस्ट डी स्कूल की खो-खो टीम का चयन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 7 नवम्बर 2025 लर्निंग टेस्ट डी स्कूल के प्रांगण में आज चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय की खो-खो टीम का चयन किया गया। यह टीम आगामी 8 और 9 नवम्बर को गीता संजय मेमोरियल स्कूल, लोहिया नगर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अमरेश सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की टीम निश्चित रूप से अपने अनुशासन और खेल भावना से विद्यालय का नाम रोशन करेगी।

इस अवसर पर विद्यालय की सेंटर हेड राखी चौधरी एवं अन्य अध्यापिकाओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम उत्साह और जोशपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।