Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद की ऋचा सूद ने एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में जीता ब्रोंज मेडल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद चेन्नई में चल रही 23वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में गाजियाबाद की डॉ. ऋचा सूद ने शॉट पुट थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल जीतकर तृतीय स्थान हासिल किया। उनके इस उपलब्धि से गाजियाबाद का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है।

इस प्रतियोगिता में 29 एशियाई देशों के 32 खिलाड़ियों ने शॉट पुट थ्रो इवेंट में भाग लिया। थाईलैंड की साइनेट सिरिहोमफोंग ने स्वर्ण पदक, भारत की ए. विजयलक्ष्मी ने रजत पदक और ऋचा सूद ने कांस्य पदक जीता। कुल मिलाकर इस एशियाई चैंपियनशिप में 29 देशों के लगभग 5000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

ऋचा सूद के लिए यह उनका तेरहवां अंतरराष्ट्रीय पदक है, जो उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह मेडल वह गाजियाबाद की सभी महिलाओं को समर्पित करती हैं जिन्होंने शहर का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होंने गाजियाबादवासियों और अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ऋचा सूद की इस उपलब्धि ने न केवल जिले का गौरव बढ़ाया है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं।