Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वंदे मातरम् भारत की आत्मा की धड़कन है : लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर गाज़ियाबाद द्वारा भारत माता चौक, शालीमार गार्डन में भव्य सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग सहित अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा और वंदे मातरम् के रचनाकार बंकिम चंद्र चटोपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभावना से गुंजायमान हो उठा।

लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की धड़कन और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इसे केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर जीवन की कार्यशैली में शामिल करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रगौरव और स्वदेशी भावना को पुनर्जीवित करने की बात कही।

सुनील शर्मा ने कहा कि भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़ गाज़ियाबाद की देशभक्ति परंपरा का प्रमाण है, जबकि सांसद अतुल गर्ग ने इसे राष्ट्रप्रेम का संस्कार बोने वाला आयोजन बताया। पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि यह आयोजन गाज़ियाबाद की राष्ट्रनिष्ठ पहचान को और सुदृढ़ करता है।

कार्यक्रम में गायिका इमोना विक्टर और गायक विक्टर की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। आयोजन में मयंक गोयल, अमित त्यागी, प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल, सरदार सिंह भाटी और कालीचरण पहलवान सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।