यूपी – गाजियाबाद 7 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजीकृत), लखनऊ के त्रिवार्षिक चुनाव (2025–2028) 6 नवम्बर को हरिद्वार में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन चुनावों में प्रदेशभर के कर अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई कार्यकारिणी का चयन किया।
चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित परिणामों में गाजियाबाद के वरिष्ठ कर अधिवक्ता अमन कुमार अग्रवाल ने कार्यकारिणी सदस्य पद पर भारी मतों से विजय प्राप्त की। उनकी जीत से गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।
अमन कुमार अग्रवाल की सफलता को उनके संगठन के प्रति समर्पण, करदाताओं और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों तथा कर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका का परिणाम माना जा रहा है।
विजय के बाद अमन कुमार अग्रवाल ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे प्रदेश के कर अधिवक्ता समाज की है। उन्होंने संगठन के लक्ष्यों को सशक्त बनाने और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
उनकी जीत से संगठन के सदस्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।







