Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में गूंजा श्याम नाम, भक्तिरस में डूबा शहर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

कन्हैया मित्तल और नंदू भैया के भजनों ने बांधा समा, खाटू श्याम मित्र मंडल का 21वां वार्षिक उत्सव सम्पन्न

यूपी – गाजियाबाद, शुक्रवार की रात गाजियाबाद भक्ति और आनंद के रंगों में डूब गया। अवसर था खाटू श्याम मित्र मंडल के 21वें वार्षिक उत्सव का, जिसने पूरे शहर को श्याममय बना दिया। श्रद्धा, संगीत और समर्पण के इस संगम ने हर हृदय में भक्ति का दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के जयकारों से हुई। मंच पर जब भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे तो वातावरण में दिव्यता उतर आई। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति “ओह सांवरे, मुझे तेरी ज़रूरत है” और “चांद भी फीका लगे बाबा” पर भक्तों की आंखें नम हो उठीं और पंडाल श्याम जयकारों से गूंज उठा।

इसके बाद भजन सम्राट नंदू भैया ने मंच संभाला। उनके भजनों “मेरे शीश के दानी का सारे जग में बजे डंका” और “कीर्तन की है रात बाबा” पर श्रद्धालु झूम उठे। जयपुर की कोमल शर्मा, मेरठ के अनिल जानी, पटियाला के विशाल शैली और सोनीपत के मयूर जी ने भी अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से माहौल को भावविभोर कर दिया।

विशाल पंडाल कोलकाता के कारीगरों ने सजाया था। बाबा को विशेष बागा पहनाया गया और 56 भोग अर्पित किए गए। इत्र वर्षा से वातावरण सुगंधित हो उठा। श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की उत्कृष्ट व्यवस्था रही।

चेयरमैन ए.के. तिवारी ने कहा कि यह आयोजन भक्ति और सेवा की परंपरा का प्रतीक है। मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल ने बताया कि आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और भव्यता से किया जाता है। अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने कहा कि मंडल पूरे वर्ष समाजसेवा में सक्रिय रहता है, जिसमें रक्तदान, अन्न वितरण और जरूरतमंदों की सहायता प्रमुख हैं।

महंत नारायण गिरी और गिरीशनंद महाराज के प्रवचनों ने भक्तों को प्रेम, भक्ति और सेवा का संदेश दिया। देर रात तक श्याम नाम की गूंज वातावरण में तैरती रही और भक्त बाबा की कृपा का अनुभव लेकर लौटे।