Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन का राष्ट्रीय परिवार मिलन समारोह रुद्रपुर में धूमधाम से संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

उत्तराखंड – रुद्रपुर, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन का राष्ट्रीय परिवार मिलन समारोह उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर, रुद्रपुर में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा के मार्गदर्शन में, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कंचन पत्रकार के नेतृत्व तथा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन अग्रवाल की अध्यक्षता में भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया गया।

मुख्य अतिथि कंचन पत्रकार का स्वागत नोटों की माला, पटका और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, राज्य दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता और पूर्व राज्य दर्जा मंत्री एडवोकेट प्रेमलता सिंह उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में डॉ. ओ.पी. महाजन, पूर्व पार्षद रमेश कालरा, पार्षद राजेश जग्गा, हिमांशु शुक्ला, प्रमोद मित्तल और एडवोकेट आनंद भूषण सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी — उपदेश अरोड़ा, लकी कालरा, संदीप कुमार गर्ग, कैलाश चंद गुप्ता, मोहित जैन, राकेश अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, राम कुमार यादव सहित महिला मोर्चा की प्रियंका अग्रवाल, शीला चौधरी, सरोज बाला और सुनीता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नए सदस्यों को सदस्य पत्र और पटका पहनाकर संगठन से जोड़ा गया। संगठन ने मानव अधिकारों की रक्षा और पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।