Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राजनगर एक्सटेंशन में वर्षों बाद अग्रवाल हाइट्स से भटटा नंबर-5 तक सड़क कार्य शुरू

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 6 नवम्बर 2025 — राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में वर्षों से लंबित पड़ी सड़क निर्माण परियोजना को गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने पुनः शुरू कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी है। अग्रवाल हाइट्स से भटटा नंबर-5 को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क अब तेजी से निर्माणाधीन है।

जीडीए के उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल के निर्देशानुसार विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में निर्माण अनुभाग ने सड़क एलाइनमेंट के अंतर्गत आने वाली भूमि को खाली कराने और डिमार्केशन की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को सिविल अभियंत्रण एवं भू-अर्जन अनुभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर सड़क की भूमि का चिह्नीकरण किया और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आरम्भ की।

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रस्तावित सड़क की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस सड़क के निर्माण से राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, यातायात दबाव में कमी आएगी और स्थानीय निवासियों को विकास का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।