Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एडवोकेट चन्द्रपाल के प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 6 नवम्बर 2025 — महानगर कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद के कार्यालय, कम्पनी बाग घंटाघर पर आयोजित एक सम्मान समारोह में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने एडवोकेट चन्द्रपाल के प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (लखनऊ) मनोनीत किए जाने पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर सिंह जाटव ने की। मुख्य अतिथियों में उपाध्यक्ष इस्माइल खां, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, महासचिव अमित बंटी, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश जाटव, गुलनाज, उपाध्यक्ष हरीश गोयल, महासचिव जग्गू प्रधान, सचिव मोहम्मद कासिम, आशिफ कासिम प्रधान, सरफराज कासिम प्रधान, महासचिव रवि शंकर सूर्या, हर्ष सूर्या, महासचिव हरपाल सिंह, नबाब, जयभगवान, वीर सिंह एडवोकेट और नंदकिशोर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि एडवोकेट चन्द्रपाल की नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित विभाग कांग्रेस को और अधिक सशक्त करेगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।