Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर ने “दिल तो बच्चा है जी” कार्यक्रम में किया बचपन का यादगार सफ़र

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 6 नवम्बर 2025 — रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रेटर द्वारा “दिल तो बच्चा है जी” कार्यक्रम का आयोजन द गोल्डन अमराल्ड, राजनगर एक्सटेंशन में समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पास्ट गवर्नर प्रशान्त राज शर्मा और गवर्नर नामनी रो० रवि बाली ने राष्ट्रीय गान के साथ किया। इस अवसर पर सभी क्लब सदस्य स्कूल की ड्रेस में बच्चे बनकर पहुंचे और बचपन की यादों में खो गए।

क्लब अध्यक्ष (स्कूल कैप्टन) वरुण शर्मा और वाइस कैप्टन रो० सुरेन्द्र अरोड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सहायक गवर्नर रो० संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस फ़ैमिली मीटिंग ने सभी को उनके बचपन की याद दिला दी। कार्यक्रम में रूचि शर्मा और निकिता अग्रवाल ने मनोरंजक स्कूल गेम्स—बैलून गेम, लेमन रेस और म्यूजिकल चेयर—का आयोजन किया, जिससे सभी ने खूब आनंद लिया। संचालन रूचि शर्मा और शिखा त्यागी ने किया।

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुभाष गुप्ता, सुषमा गुप्ता, बी.एस. पाल, संतोष पाल, कौशल मिश्रा, माधवी मिश्रा, राकेश शर्मा, निर्मल शर्मा, रितू अरोड़ा, विवेक त्यागी, पारूल त्यागी, अंजू अग्रवाल, संजीव त्यागी और अनिता त्यागी सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने चॉकलेट और बच्चों के पसंदीदा चीनी के गोलों का आनंद उठाया। कार्यक्रम हंसी, मस्ती और बचपन की यादों से सराबोर रहा।