यूपी – गाजियाबाद महावीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन गुरजिन्दर सिंह सूरी का 26वां शहीद दिवस 9 नवम्बर को प्रातः 10 बजे शास्त्री नगर स्थित कैप्टन सूरी पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। शहीद के पिता कर्नल टी. पी. सिंह सूरी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुनीता दयाल करेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल जय सिंह बैंसला और लेफ्टिनेंट जनरल गोविंद सिंह चंदेल उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर 12 बिहार रेजिमेंट के अधिकारी, सैन्य कर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीद के बलिदान को नमन किया जाएगा। स्थानीय पार्षद अमित त्यागी और कर्नल सूरी ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।







