Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भक्ति और रंगों का संगम: श्याम भक्तों ने मनाया मेंहदी उत्सव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद श्री खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा 21वें वार्षिक उत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अम्बेडकर नगर स्थित नेहरू युवा केन्द्र में भव्य बाबा श्याम मेंहदी एवं राधा माधव संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों ने बाबा श्याम की विशेष मेंहदी अपने हाथों में लगाई और भक्ति भाव में डूबकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। संकीर्तन के दौरान राधा-माधव के भजनों और रंगों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

संस्था के चेयरमैन ए. के. तिवारी, अध्यक्ष सौरभ गर्ग, मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक मेलजोल और समुदायिक एकता को भी बढ़ावा देता है।

मुख्य उत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा, जिसमें श्याम भजनांजली कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध भजन सम्राट नंदू भैया जी और पार्श्व गायक कन्हैया मित्तल सहित कोमल शर्मा (जयपुर), अनिल जानी (मेरठ), विशाल शैली (पटियाला) और मयूर जी (सोनीपत) भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन स्थल पर आकर्षक पंडाल, कोलकाता से तैयार बाबा का विशेष बागा, पुष्प सज्जा, 56 भोग और इत्र वर्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।

मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में धार्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। भक्ति, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का यह आयोजन सभी भक्तों के लिए यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बन गया।