Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद के आयुष चौधरी का यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद के युवा क्रिकेटर आयुष चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश अंडर-23 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। अब आयुष जयपुर में होने वाले अंडर-23 मैचों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सफलता से उनके परिवार, कोच और गाजियाबाद के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

आयुष संजय नगर, गाजियाबाद के निवासी हैं और राजनगर स्थित विनस क्रिकेट एकेडमी में कोच अभिषेक चौधरी (जॉली) के निर्देशन में अभ्यास करते हैं। पिछले दस वर्षों से क्रिकेट के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करते हुए आयुष ने विभिन्न टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने यूपी अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 कैम्पों में बेहतरीन गेंदबाजी से अपनी प्रतिभा साबित की। हाल ही में हुए यूपी अंडर-23 ट्रायल मैच में उन्होंने 6 विकेट झटककर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और टीम में अपनी जगह पक्की की।

आयुष के पिता संजीव चौधरी ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह गाजियाबाद के लिए सम्मान की बात है। कोच अभिषेक चौधरी ने भी आयुष की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।