गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के तत्वाधान में गत साढ़े तीन वर्षों से निरंतर चल रही साप्ताहिक नंदी हरा चारा सेवा का आयोजन आज गंगा पूर्णिमा के अवसर पर नंदी पार्क में किया गया। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर इस सेवा के माध्यम से जीव सेवा कर पुण्य लाभ लेने एवं विश्व में शांति व सौहार्द स्थापित करने की कामना की गई।

इस अवसर पर लगभग एक हजार गौवंश नंदियों को हरा चारा खिलाया गया। सेवा कार्य में सुभाष गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी, शुभम चतुर्वेदी, धवल गुप्ता, एस. वल्ली, दीपक कनौजिया और शैंकी ने सक्रिय भाग लिया। सुभाष गुप्ता ने बताया कि रेड क्रॉस के बैनर तले गाजियाबाद के जनमानस को इस सेवा कार्य से जोड़कर एक विशेष पहचान बनाई गई है।
समय-समय पर इस सेवा में महंत नारायण गिरी जी महाराज, अभिनव गोपाल (मुख्य विकास अधिकारी), विक्रमादित्य मलिक (नगर आयुक्त), गंभीर सिंह (अपर जिलाधिकारी), अनुराग मिश्र (श्रम आयुक्त) सहित शहर विधायक संजीव शर्मा और नंदी पार्क की प्रवर्तक, पूर्व मेयर स्वर्गीय दमयंती गोयल के पुत्र, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की उपस्थिति रही है।
इससे रेड क्रॉस के प्रत्येक कार्यकर्ता में उत्साह और ऊर्जा का संचार होता रहा। सभी की शुभकामनाएं और ईश्वर की कृपा ही इसे निरंतर प्रेरित करती रही।







