यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने ललित नागर को वार्ड 32 कृष्णा नगर का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया। मनोनयन के अवसर पर वीर सिंह जाटव ने ललित नागर से आशा व्यक्त की कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों का पालन करते हुए पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, इस्माइल खां, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद शहजाद, प्रवीण कुमार पार्षद, श्रीचंद्र दिवाकर, विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट चन्द्रपाल (महानगर अध्यक्ष विधि विभाग कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद) सहित रिहान, गुलनाज, संजय गौतम, अमित कुमार बंटी, अमर सिंह, ललित नागर उर्फ बिट्टू गुर्जर, रवि शंकर सूर्या, टोनी, नानक, अजय चौधरी और लक्ष्मण सिंह गुलफशा मौजूद रहे।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने ललित नागर को उनके कार्यों में सफलता और जनसेवा में सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाना है और नए नेतृत्व से इसे और मजबूती मिलेगी।







