Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अनिल अग्रवंशी को “कविवर ब्रज शुक्ल घायल काव्य रत्न सम्मान” से सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

साहित्य प्रेमी मंडल ने हिंदी भवन, दिल्ली में किया भव्य आयोजन

नई दिल्ली। साहित्य प्रेमी मंडल के संस्थापक कविवर ब्रज शुक्ल घायल की स्मृति में हिंदी भवन, दिल्ली में काव्य रत्न सम्मान समारोह एवं पंचरत्न कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का काव्य रत्न सम्मान वरिष्ठ हास्य कवि अनिल अग्रवंशी को प्रदान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ हास्य कवि पदमश्री सुरेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि घायल जी ने निस्वार्थ भाव से पचास वर्षों तक साहित्य सेवा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद ने कविवर ब्रज शुक्ल घायल को महान हिन्दीसेवी बताया और उनकी साहित्य सेवा को रेखांकित किया।

इस अवसर पर हिन्दी अकादमी, दिल्ली के सचिव संजय गर्ग, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कुश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल, समाजसेवी एवं उद्यमी राम अवतार गोयल, शिक्षाविद अरुण शर्मा, डी. पी. जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य कवि और साहित्य प्रेमी मंडल के महासचिव डॉ. प्रवीण शुक्ल ने किया।

संस्था के अध्यक्ष सूबे सिंह पाराशर ने स्वागत उद्बोधन दिया। समाजसेवी एवं शिक्षाविद डी. पी. जैन ने ब्रज शुक्ल घायल के व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला।

इस वर्ष आठवें काव्य रत्न सम्मान के तहत अनिल अग्रवंशी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जयपुर से अशोक चारण, इटावा से रोहित चौधरी, आगरा से भूमिका जैन और ग्वालियर से धर्मवीर धरम ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सुभाष वशिष्ठ, अरुण जैमिनी, चिराग जैन, प्रवीण आर्य, शंभू शिखर, पी. के. आज़ाद, राजीव राज, गजेंद्र प्रियांशु, सहित अनेक कवियों, साहित्यकारों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। संस्था की ओर से कोषाध्यक्ष निर्दोष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।