Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

करहैड़ा में हुई 36वीं नगर स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद कंपोजिट विद्यालय करहैड़ा में आयोजित 36वीं नगर स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खेल भावना और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी. यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विजेंद्र चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी, शिक्षक संघ महानगर अध्यक्ष अमित गोस्वामी, मंत्री लईक, वरिष्ठ मंत्री राजबहादुर सिसोदिया एवं साथी फाउंडेशन की संस्थापिका काजल छिब्बर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में नगर के सभी विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों, खेल अनुदेशकों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बालक वर्ग (प्राथमिक) में 50 मीटर में रोहन, 100 मीटर में अंकित, 200 मीटर में शनिदेव, 400 मीटर में लवकुश और लंबी कूद में युग प्रथम रहे।
बालिका वर्ग (प्राथमिक) में 50 मीटर में मनीषा, 100 मीटर में भूमि, 200 मीटर में वैष्णवी, 400 मीटर में रूही तथा लंबी कूद में अंशु विजेता रहीं।

जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में करण, 200 व 400 मीटर में दिवाकर, 600 मीटर में सुमित, लंबी कूद में करण, ऊँची कूद में अयान और गोला फेंक में आलोक प्रथम रहे।
जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में अंजलि, 200 में चांदनी, 400 में खतीजा, 600 में करीना, लंबी कूद में निशा, ऊँची कूद में माही और गोला फेंक में गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

टीम प्रतियोगिताओं में प्राथमिक खो-खो (बालक व बालिका) में पी.एस. सिकरोड़, प्राथमिक कबड्डी में करहैड़ा, जूनियर कबड्डी में सी.वी. बिहारीपुर और जूनियर खो-खो में सी.वी. करहैड़ा विजेता रहीं।

विजेता खिलाड़ियों को विजेंद्र चौहान और काजल छिब्बर ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया, जबकि समापन पर डॉ. राजकुमार, जिला व्यायाम शिक्षक ने सभी का आभार व्यक्त किया।