मुरादनगर का छोटा हरिद्वार है पवित्र गजप्रस्थ तीर्थ : पवन सिन्हा
यूपी – गाजियाबाद देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नमामि गंगे – गंगा विचार मंच के तत्वावधान में मुरादनगर स्थित गंगनहर तट पर गंगा उत्सव एवं महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश संयोजक चंद्रप्रकाश चौहान के मार्गदर्शन तथा प्रदेश सहसंयोजक रवि कटारिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक जया मित्तल ने की, जबकि संचालन रवि कटारिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने कहा कि मुरादनगर का छोटा हरिद्वार गजप्रस्थ का पवित्र तीर्थ स्थल है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गाजियाबाद का पौराणिक नाम ‘गजप्रस्थ’ पुनः स्थापित करने की मांग का समर्थन किया और इस अभियान के संयोजक एडवोकेट संदीप त्यागी रसम का स्वागत किया।
पवन सिन्हा ने गंगा की अविरलता और जल के विशिष्ट गुणों पर प्रकाश डालते हुए समाज से गंगा की स्वच्छता में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में हवन, दीपोत्सव, रंगोली, आतिशबाज़ी और कंदील उत्सव का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर चंद्रप्रकाश चौहान, ऊषा चन्द्रा, मनोज शर्मा, अल्का निम, राहुल चौहान, विजय पवार, गीता त्यागी, नितिन गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में शाश्वत हिंदू, रसम और पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान की टीमों ने सहयोग किया।
— निवेदक : संदीप त्यागी रसम







