Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पैराडाइस के नन्हे स्केटर आद्विविक अत्रि सैन ने स्केटिंग में गाड़ा झंडा, जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद पद्मश्री एन.एन. मोहन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-5 वसुंधरा, गाजियाबाद द्वारा आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 कोलेस्ट्र रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जेएसआर बैंक्ड ट्रैक, चिपियाना में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। पैराडाइस स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र आद्विविक अत्रि सैन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गाज़ियाबाद का नाम रोशन किया।

आद्विविक, जो कि शाहदरा सीलमपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा जगदीश अत्रि सैन के पौत्र और धर्मेन्द्र सैन के पुत्र हैं, ने अपने कोच उज्ज्वल और तुषार के मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम और लगन से अभ्यास किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय के साथ-साथ पूरे सैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।

टूर्नामेंट में कुल 10 बच्चों को गोल्ड, 6 को सिल्वर और 6 को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। आद्विविक ने अपनी लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास से यह सिद्ध कर दिया कि उम्र छोटी जरूर है, लेकिन प्रतिभा असीम है।

भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सैन ने आद्विविक अत्रि सैन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंने कामना की कि आद्विविक भविष्य में भी स्केटिंग और पढ़ाई दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का गौरव बढ़ाए।