Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एनडीए सुशासन और गरीब कल्याण का प्रतीक, इंडी अलायंस जंगलराज का पर्याय : मंत्री नरेंद्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)/लखनऊ – बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इसी क्रम में बेतिया में आयोजित केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ऐतिहासिक रैली पर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इस रैली ने बिहार की राजनीति की दिशा तय कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति चाहती है, और यही कारण है कि एनडीए के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि लाखों लोगों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार बदलाव के मूड में है और इस बार पूर्ण बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, “एनडीए आज सुशासन और गरीब कल्याण का पर्याय बन चुका है, जबकि इंडी अलायंस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जंगलराज का प्रतीक है। बिहार की जनता समझदार है और वह फिर से अव्यवस्था के दौर में नहीं जाना चाहती।”

कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। बिहार की जनता केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष रूप से देख रही है, जिससे एनडीए के पक्ष में मजबूत लहर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में वे बिहार के कई जिलों में दर्जनों जनसभाएं कर चुके हैं, जिनमें जनता का उत्साह देखते ही बनता है। बेतिया की जनसभा में अमित शाह के साथ मंच साझा करते हुए कश्यप ने कहा कि इस रैली ने साफ संकेत दे दिया है कि बिहार में विकास की राजनीति जीतेगी और एनडीए जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेगा।