Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्याम बाबा के भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त, देव उठनी एकादशी पर मना श्याम जन्मोत्सव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री बालाजी एवं खाटू श्यामजी मंदिर, श्याम मार्ग, आंबेडकर रोड स्थित प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम बाबा का जन्मोत्सव (पाटोत्सव) अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। सायंकाल में भव्य संगीतमय संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत नगर के समाजसेवी सोनू पाठक, अनिल अग्रवाल सांवरिया और अनुज मित्तल द्वारा श्याम ज्योति प्रज्ज्वलन से हुई।

कोलकाता से आई भजन गायिका पूर्वा मिश्रा और चंडीगढ़ से आए प्रसिद्ध भजन गायक सनी सिंह लखा ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक भक्त भजनों पर नाचते-झूमते रहे और श्याम बाबा के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। श्याम बाबा को मिष्ठान केक का भोग लगाया गया और प्रसाद रूप में भक्तों में वितरित किया गया।

इस अवसर पर महंत नारायण गिरी, भाजपा नगर अध्यक्ष मयंक गोयल, मेयर सुनीता दयाल और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने श्याम बाबा के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम परिवार समिति (रजि.) एवं श्री खाटू श्याम कुटुंब सेवा परिवार ट्रस्ट (रजि.) के पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजकों ने भक्तों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।