Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल का बिहार प्रवास, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया धुआंधार प्रचार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

बिहार – भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बिहार विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र अररिया जिले में पहुंचकर प्रचार अभियान की कमान संभाली। रविवार से शुरू हुए इस दौरे में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनता से भाजपा को समर्थन देने और पार्टी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

डॉ. अग्रवाल ने अपने प्रवास के दौरान टिकट वितरण से नाराज़ वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भेंट कर उन्हें मनाने का प्रयास किया और उनसे संगठनात्मक एकता के साथ पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को मिशन 2025 को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

डॉ. अग्रवाल दिन-रात लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वे क्षेत्र की छोटी-बड़ी सभी जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं और आम जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर भाजपा और एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासोन्मुख नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशियों को वोट दें।

उनका मुख्य उद्देश्य भाजपा की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना और बिहार में एनडीए की स्थिर, विकासशील और जनहितकारी सरकार को सशक्त बनाना है।