Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विधायक संजीव शर्मा बने यूपी एसआईआर सह प्रभारी, व्यापार मंडल ने दी बधाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा वोट चोरी रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के लिए गाजियाबाद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संजीव शर्मा को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय के नेतृत्व में संदीप त्यागी, रसम संजय शर्मा, राजेश वर्मा, नीरज शर्मा, अनुराग शर्मा, अश्वनी कुमार, संजय बब्बू और बीकेएस पाल सहित कई पदाधिकारी विधायक के विजयनगर स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर विधायक को बधाई दी।

पंडित अशोक भारतीय ने विधायक को उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक संजीव शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जलभराव, बिजली और पानी जैसी जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सतत प्रयासरत हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका संकल्प है।