Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं से करेंगे संपर्क — विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम के तहत 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक सभी बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को अंजाम देंगे।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ भट्ट ने बताया कि बी.एल.ओ. अपने-अपने मतदेय स्थलों के अंतर्गत आने वाले सभी घरों का भ्रमण कर प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र की दो प्रतियाँ प्रदान की जाएंगी और उन्हें भरने में आवश्यक सहायता दी जाएगी।

यदि किसी घर पर ताला बंद या व्यक्ति अनुपस्थित पाया जाता है, तो बी.एल.ओ. गणना प्रपत्र को घर के अंदर स्लिप कर देंगे और उस घर का कम से कम तीन बार पुनः भ्रमण करेंगे ताकि भरे हुए प्रपत्र प्राप्त किए जा सकें।

बी.एल.ओ. गणना प्रपत्र और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उसकी एक प्रति अपने पास रखेंगे तथा मतदाता को प्राप्ति की पावती स्लिप प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बी.एल.ओ. के पास कम से कम 30 ब्लैंक फार्म-6 और ब्लैंक घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) उपलब्ध रहेंगे, ताकि कोई भी नया पात्र नागरिक मतदाता पंजीकरण हेतु आवेदन कर सके।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची देखने या डाउनलोड करने की सुविधा voters.eci.gov.in पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सभी पात्र मतदाता इस विशेष अभियान में सहयोग करें, अपने विवरणों की पुष्टि करें, त्रुटियों का सुधार कराएं और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे शीघ्र आवेदन करें।

उद्देश्य

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को अद्यतन करना, नये मतदाताओं को जोड़ना तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सटीक एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है।