Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शालीमार गार्डन में प्राधिकरण ने अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 3 नवंबर 2025 जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सोमवार को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी प्रवर्तन जोन-08 के नेतृत्व में यह कार्रवाई उ.प्र. नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत की गई।

प्राधिकरण की टीम ने भूखण्ड संख्या एस-499-ए पर स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर बनाए गए अतिरिक्त तल के कॉलमों और दीवारों को ध्वस्त कर दिया। इन अवैध निर्माणों को अनुपयोगी श्रेणी में दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध जताया, लेकिन प्राधिकरण की पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ध्वस्तीकरण कार्यवाही को सफलतापूर्वक पूरा किया।

ध्वस्तीकरण के समय अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सभी सुपरवाइजर, प्राधिकरण पुलिस बल, तथा थाना शालीमार गार्डन का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत मानचित्र से किसी भी प्रकार का विचलन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।