यूपी – गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन स्थित होटल फॉर्च्यून में सोमवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राकेश मिश्रा को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के पदाधिकारियों और गणमान्य सदस्यों ने बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी मनोज मकर, चेयरमैन उमेश चोपड़ा, ट्रेजरर धीरेन्द्र चौधरी, कन्वेनर मतलूब मोहम्मद, पी.आर.ओ. राजीव बाली, तथा इंपायरिंग चेयरमैन साई सैफी सहित देवेंद्र चौधरी, प्रवीण तोमर, विवेक मलिक, जितेंद्र सिंह, कुश शर्मा और अन्य सदस्यों ने श्री मिश्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
अपने संबोधन में राकेश मिश्रा ने गाजियाबाद में क्रिकेट के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही इंटरनेशनल स्टेडियम को सक्रिय किया जाएगा और गाजियाबाद प्रीमियम लीग जैसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।
समारोह में उमेश चोपड़ा और मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मनोज पुंडीर ने भी अपने विचार रखते हुए राकेश मिश्रा को शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि उनकी नेतृत्व क्षमता से उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी।







