यूपी – गाजियाबाद श्री खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रविवार को प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि संस्था अपने 21वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन 7 नवंबर 2025 को करने जा रही है, जिसे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
संस्था के चेयरमैन ए.के. तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में महंत नारायण गिरी महाराज और गिरीशनंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उत्सव में श्याम भजन सम्राट नंदू भैया, पार्श्व गायक कन्हैया मित्तल, कोमल शर्मा (जयपुर), अनिल जानी (मेरठ), विशाल शैली (पटियाला) और मयूर (सोनीपत) अपने भजनों से वातावरण को श्याममय करेंगे।
बाबा श्याम के लिए आकर्षक पंडाल, कोलकाता के कारीगरों द्वारा निर्मित विशेष बागा और 56 भोग की व्यवस्था की जा रही है। इत्र वर्षा एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व भोजन प्रसादम की विशेष व्यवस्था होगी।

प्रेस वार्ता में महंत गिरीशनंद महाराज ने नंदू जी के 800 भजनों के संकलन वाली पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर सौरभ गर्ग, अमित अरोड़ा, दीपक अग्रवाल, विजय गर्ग, के.के. स्वामी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्था ने सभी श्याम भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।







