Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गाजियाबाद में निकला भव्य नगर कीर्तन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को गाजियाबाद में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा नंदग्राम साहिब से हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा लाल क्वार्टर साहिब पर इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री चौर साहिब की छत्रछाया में कीर्तन दरबार सजाया।

नगर कीर्तन में पंज प्यारे की अगुवाई में सजाए गए झांकी दल, निहंग सिखों की गतका कला प्रदर्शन और बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह संगतों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।

गुरुद्वारा शिब्बनपुरा साहिब पर संगतों ने नगर कीर्तन का विशेष स्वागत किया और गुरु का लंगर वितरित किया गया। शहर के प्रमुख समाजसेवी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के उपदेश — “नाम जपो, किरत करो, वंड छको” — का स्मरण करते हुए संगतों ने एकता, भाईचारे और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का वातावरण छा गया।