यूपी – गाजियाबाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संगठन को मज़बूत करने और नए युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “टैलेंट हंट कार्यक्रम” के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता पवन दीक्षित को सौंपी है। उन्हें इस क्षेत्र का डेलीगेट नियुक्त किया गया है।
टैलेंट हंट के तहत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से योग्य प्रवक्ताओं और प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। पवन दीक्षित ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को नई ऊर्जा देंगे।
उनकी नियुक्ति पर पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, युवा कांग्रेस के कपिल यादव, आसिफ इकबाल रंगरेज सहित कई नेताओं ने बधाई दी। कांग्रेसजनों ने विश्वास जताया कि पवन दीक्षित के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नई दिशा और सशक्त प्रवक्ता मिलेंगे।







