Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन का परिवार मिलन समारोह रुद्रपुर में संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

उत्तराखंड – रुद्रपुर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तराखंड द्वारा रविवार को रुद्रपुर में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया गया। आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन पत्रकार के नेतृत्व तथा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कंचन पत्रकार का स्वागत नोटों की माला, पटका और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, राज्य दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता और पूर्व राज्य दर्जा मंत्री एडवोकेट प्रेमलता सिंह उपस्थित रहीं। प्रमुख अतिथियों में डॉ. ओ.पी. महाजन, रमेश कालरा, राजेश जग्गा सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी—उपदेश अरोड़ा, लकी कालरा, संदीप गर्ग, कैलाश चंद गुप्ता, मोहित जैन, राकेश अरोड़ा सहित नारी शक्ति महिला मोर्चा की टीम भी मौजूद रही। इस अवसर पर नए सदस्यों को सदस्य पत्र और पटका पहनाकर संगठन से जोड़ा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन मानव अधिकारों की रक्षा और पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।