Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को नमन, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर उनकी महानता को दर्शाती भव्य यात्रा निकाली गई। दशमेश वाटिका स्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के प्वाइंट पर यात्रा का स्वागत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि आजादी से पहले और बाद में देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने आधुनिक भारत की नींव रखी। यात्रा ने राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश दिया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

यात्रा को सफल बनाने वालों का जताया आभार

सरदार बलप्रीत सिंह ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश स्तर से हाजी जमालुद्दीन, जावेद मलिक, समीर सहित सभी महानुभावों का विशेष धन्यवाद दिया। सिख समाज से ‘ऑक्सीजन मैन ऑफ इंडिया’ गुरमीत सिंह रम्मी और उनकी टीम की उपस्थिति से लोगों को समाज सेवा की प्रेरणा मिली। सरदार बलप्रीत सिंह ने रोजबेल पब्लिक स्कूल, विजयनगर के छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्य अमित गुप्ता का भी आभार जताया, जिनके सक्रिय सहयोग से यात्रा बेहद सफल रही।