Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्याम बाबा की विशाल निशान शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा पूरा शहर

यूपी – गाजियाबाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को नगर में श्री खाटू श्याम कुटुम्ब सेवा परिवार मंदिर समिति ट्रस्ट रजि. एवं श्री श्याम परिवार समिति रजि. के तत्वावधान में श्याम बाबा की भव्य, विशाल एवं संगीतमय निशान शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ हापुड़ मोड़ स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर से हुआ। मंदिर प्रांगण में निशानों की पूजा-अर्चना के पश्चात श्याम बाबा को भव्य श्रृंगार के साथ रथ पर विराजमान किया गया तथा बाबा की पावन जोत प्रज्ज्वलित कर यात्रा आरंभ की गई।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर ‘श्याम नाम के जयकारों’ के साथ आगे बढ़ते रहे। ढोल-नगाड़ों, शहनाई और डीजे की मधुर धुनों पर भक्तजन नाचते-गाते हुए भजनों का रसपान करते दिखे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यह शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—दिल्ली गेट, चौपला, घंटाघर, राइट गंज, रमते राम रोड, जीटी रोड व चौधरी मोड़ से होती हुई अंबेडकर रोड स्थित श्री बालाजी एवं खाटू श्यामजी मंदिर श्याम मार्ग पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। भक्तों ने श्याम बाबा को निशान अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। शोभा यात्रा ने पूरे शहर को श्याममय बना दिया।