
यूपी – गाजियाबाद 31अक्टूबर को गाजियाबाद से पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल का जन्मदिन भव्य रूप से उनके कवि नगर स्थिति आवास पर मनाया गया जिसमे हज़ारो की संख्या में लोगो ने आकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाए दी। जन्मदिन के अवसर पर वहा मौजूद हज़ारो लोगो ने डॉ अनिल अग्रवाल का जन्मदिन एक त्यौहार की तरह मनाया और समाज के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों जैसे व्यापारी, सभी राजनैतिक दलों के लोग, शासन, प्रशासन, युवा, शिक्षक, उद्योगपति, विभिन्न सामाजिक संस्थान, प्रबुद्ध वर्ग, खेल कूद से जुड़े प्रशासनिक एवं खिलाडी एवं महिलाओ ने पूर्व राज्यसभा सांसद को बढ़ चढ़कर बधाई दी।

जन्मदिन की शुरुआत डॉ अनिल अग्रवाल ने सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशिर्वाद लिया। इसके पश्चात अपने आवास पर कंबल वितरण कर जन्मदिन को सेवा भाव से आगे बढ़ाया।
जन्मदिन में मौजूद जनता के अनुसार पूर्व सांसद डॉ अनिल अग्रवाल एक प्रख्यात शिक्षाविद होने के साथ साथ जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, कुशल रणनीतिकार व अथक परिश्रमी व्यक्ति है जो अपने पास आए हर व्यक्ति का दिल जीत लेते है।

डॉ अनिल अग्रवाल के मीडिया सलाहकार राहुल गोयल ने कहा कि अनिल अग्रवाल एक मृदभाषी एवं जनप्रिय नेता है और उनके जन्मदिन पर मौजूद भीड़ यह दर्शाती है कि वह हर व्यक्ति की समस्या को अपनी समस्या मानकर उसके समाधान के लिए प्रयास करते है और आज भी जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं।







