यूपी – गाजियाबाद शुक्रवार को समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता के छोटे भाई राजीव गुप्ता के निवास पर सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में शहर के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

इस धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित रसराज महाराज ने सुन्दरकाण्ड का वर्णन करते हुए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

गुप्ता परिवार में प्रत्येक कार्य से पहले विधि विधान से पूजा पाठ एवं धार्मिक आयोजन कराये जाने की परंपरा है।

इसी परंपरा के तहत राजीव गुप्ता के निवास पर इस सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन उनके ज्येष्ठ सुपुत्र तुषार गुप्ता के विवाह पूर्व किया गया। जिसमें गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक मोंगा, अजय शर्मा, पवन गोयल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेदी वाले, पृथ्वी सिंह कसाना, पूर्व विधायक जितेंद्र यादव, सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, जगदीश साधना, उपेन्द्र गोयल, भानु शिशोदिया, संजीव मित्तल, अनुज मित्तल, सौरभ जायसवाल, वेदप्रकाश खादी वाले, पार्षद प्रवीन चौधरी, अजय गुप्ता, अतुल जैन, मनबीर नागर, राजू छाबड़ा, वी के अग्रवाल, के डी त्यागी, बाल किशन बालू, विरेंद्र सारस्वत सहित गुप्ता परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहें।







