Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एचआरआईटी में नेशनल सब-जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में नन्हे शतरंज शातिरों की भिड़ंत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद आगामी 2 नवम्बर से एचआरआईटी यूनिवर्सिटी, गाज़ियाबाद में नेशनल सब-जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ होगा। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के तत्वावधान में, उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ (UP Chess Sports Association) और एचआरआईटी यूनिवर्सिटी के संयुक्त आयोजन में यह प्रतियोगिता 2 से 10 नवम्बर 2025 तक फिडे नियमों के अंतर्गत स्विस सिस्टम पर आधारित 11 चक्रों में खेली जाएगी। यह 50वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ओपन एवं 41वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बालिका शतरंज चैंपियनशिप होगी।

देशभर के विभिन्न राज्यों से युवा खिलाड़ी इसमें भाग लेकर अपने शतरंज कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कुल ₹9,00,000 की पुरस्कार राशि वाली इस चैंपियनशिप में ओपन और गर्ल्स — दो वर्ग होंगे। प्रत्येक वर्ग में ₹4,50,000 के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेताओं को ₹90,000 व ट्रॉफी, उपविजेताओं को ₹70,000 तथा तीसरे स्थान पर रहने वालों को ₹58,000 और ट्रॉफी दी जाएगी। उद्घाटन समारोह 2 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे होगा, जबकि पहला राउंड 3:00 बजे से खेला जाएगा।

523 खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद

इस प्रतियोगिता में कुल 523 प्रतिभागी भाग लेंगे। ओपन वर्ग में 28 राज्यों के 369 खिलाड़ी होंगे, जिनमें केरल के टॉप सीड इंटरनेशनल मास्टर गौथम कृष्णा एच., 4 फिडे मास्टर, 13 कैंडिडेट मास्टर और 325 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। बालिका वर्ग में 27 राज्यों की 154 खिलाड़ी उतरेंगी, जिनमें त्रिपुरा की टॉप सीड वीमेन फिडे मास्टर अर्शिया दास, 4 वीमेन फिडे मास्टर और 6 वीमेन कैंडिडेट मास्टर प्रमुख हैं।

मुख्य निर्णायक तमिलनाडु के इंटरनेशनल आर्बिटर गणेश बाबू एस. होंगे। उनके साथ 7 इंटरनेशनल आर्बिटर, 7 फिडे आर्बिटर और 9 सीनियर नेशनल आर्बिटर कार्यरत रहेंगे। चैंपियनशिप का संचालन मुख्य संरक्षक डॉ. अंजुल अग्रवाल, संरक्षक कार्तिक कपूर, आयोजन सचिव अतुल निगम, अध्यक्ष हापुड़ शतरंज एसोसिएशन आयुष सिंघल और डीएसओ गाजियाबाद मधु अवस्थी के मार्गदर्शन में होगा। समापन समारोह 10 नवम्बर को दोपहर 3:30 बजे आयोजित किया जाएगा।