यूपी – गाजियाबाद ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में संगीत विभागअध्यक्ष संगीत शिक्षिका रचना वार्ष्णेय (संगीत साधिका , स्वर्ण पदक विजेता – नृत्य और गायन) को लायंस क्लब गाजियाबाद एकता द्वारा 24वें शिल्पग्राम मेला रामलीला मैदान राजनगर में सम्मानित किया गया।
शिक्षिका रचना वार्ष्णेय को “लायंस क्लब गाजियाबाद एकता कलाकार सम्मान – 2025” संगीत क्षेत्र में श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय स्कूल में 25 वर्ष पूर्ण एवं एक प्रतिष्ठित संगीत शिक्षिका के रूप में सम्मानित किया गया।
रचना वार्ष्णेय ने गांधर्व संगीत महाविद्यालय से संगीत विशारद (गायन) की शिक्षा स्व.डॉ. विमला गुप्ता (संस्थापिका – गांधर्व) के सानिध्य में ली है। रचना वार्ष्णेय को “संगीत ऋषि – डॉ. विमला गुप्ता स्मृति सम्मान” से भी सम्मानित किया जा चुका है।