यूपी – गाजियाबाद अशोकनगर नेहरू नगर आर. डब्लू .ए. द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर होली चाइल्ड स्कूल के पास प्रसाद वितरण, ठंडे शरबत की छबील एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लगभग 3000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मोली कूलर पाथ लैब्स से आए हुए डॉक्टरों द्वारा शुगर, बी.पी, सी.बी.सी, एल.एफ.टी, थायराइड आदि की निशुल्क जांच की गई। साथ ही सेंटर फॉर साइट गाजियाबाद की टीम द्वारा निशुल्क आंखों की जांच भी की गई। प्रसाद वितरण एवं ठंडे शरबत वितरण में आर.डब्लू.ए. संरक्षक प्रेमचंद गुप्ता दुर्गा वॉशिंग पाउडर वाले, सज्जन गोयल एवं हरविंदर पाल सिंह का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में संस्था के कार्यकारिणी मेंबर अध्यक्ष अजीत निगम, आरपी सिंह जुनेजा, संजीव पुरी, प्रवीण अरोड़ा, संदीप गर्ग, मोहित मांगलिक, हरीश पारसी, राजेश खट्टर, एच.एन प्रितपाल कौर, निधि नागर, चित्रा पारुषी, राशि पुरी आदि ने सहयोग किया।
