Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय लोकदल ने साहिबाबाद विधानसभा में चलाया सदस्यता अभियान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद साहिबाबाद विधानसभा के ग्राम पसौंडा संगम बैंकट हॉल में राष्ट्रीय लोकदल साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष कुर्बान अली द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने की व कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल को किसान , कमेरे, मजदूर, नौजवान व अल्पसंख्यक समाज का सच्चा हितैषी बताया और लोगों से राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने का आवाहन किया। इस मौके पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी व जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने भारी संख्या में लोगों को सदस्यता दिलवाई और बताया केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी अपने मंत्रालय में  आज स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का काम कर रहे हैं और इस सदस्यता अभियान के माध्यम से लाखों लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहे है। क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रोफेशनल मंच अरुण ढैया ने बताया आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में बड़े कार्यक्रम करने जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह, जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष चैयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रोफेशनल मंच अरुण ढैया,  जिला महासचिव दीपू शर्मा, सुशील सैनी, कुर्बान अली विधानसभा अध्यक्ष, डॉक्टर हारून, तारीख चौधरी, हाजी अनीस अहमद, बबलू सिंह, ब्रह्म सिंह, तस्लीम चौधरी, जमील अहमद, साजिद, मनोज कुमार शर्मा, प्रवेश चौधरी, शौकीन, जाहिद, कुर्बान चौधरी, मासूम अली उपस्थित रहे ।